अपने वादों को पूरा करने वाली कांग्रेस सरकार :- जिला अध्यक्ष विन्देश्वर शरण सिंह देव

  गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ :- विन्देश्वर शरण सिंह देव

कांग्रेस कार्यालय रामानुजनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को नवा छत्तीसगढ़ की नींव का पत्थर बताते हुए जिला अध्यक्ष श्री विन्देश्वर शरण सिंह देव (विंकि बाबा) ने कहा है कि यह बजट समावेशी और दूरदृष्टी बजट है। जो राज्य को नई दिशा तथा पहचान प्रदान करेगा। बजट में स्वास्थ्य पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव (टी.एस. बाबा) के प्रयासों से जो राशन कार्ड के माध्यम से अब 20 लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था की गई है जो कि ग्रामीणों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है  शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, किसान, विद्यार्थियों, युवा पीढ़ी, महिलाओं, मेहनतकश, सर्वहारा वर्ग से लेकर हर तबके की भावनाओं तथा जरूरतों का भरपूर ख्याल रखा गया है। साथ ही 16 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन होगा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए आईआईटी और एम्स में चयनित मेधावी छात्रों की फीस राज्य सरकार भरेगी। राज्य के संस्थानों में भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस बड़ी घोषणा से उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयासरत छात्रों का मनोबल बढ़ा है। पहली बार खेल और खिलाडिय़ों के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सिंचाई पर फोकस किया गया है।खेत लहलहाएगे और किसान खुशहाली के गीत गाएंगे। किसानों की 2500 की दर से ही धान की कीमत देने राजीव न्याय योजना के जरिए केंद्र की किसान विरोधी मोदी सरकार को करारा जवाब दिया गया है। मोदी तो सिर्फ खोखले नारे देते हैं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने साबित कर दिया है कि असल में सबका विकास तो हमारा ही लक्ष्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बजट से यह पैगाम दिया है कि जो कहा, सो किया। आगे भी करते रहेंगे। कांग्रेस की सरकार अपने सभी वादे इसी तरह क्रमबद्ध तरीके से पूरे करती रहेगी। बजट से समूचे छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह का माहौल है।


कांग्रेस कार्यालय प्रभारी रामानुजनगर (पैलेस)
अविनाश साहू 
जिला संयोजक NSUI-RGSSU
जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर

Comments

Popular posts from this blog

अविनाश साहू बने जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के जिला मीडिया प्रभारी

जिला सूरजपुर में डाइट कॉलेज खोले जाने पर NSUI जिला अध्यक्ष जकेश राजवाड़े NSUI-RGSSU जिला संयोजक अविनाश साहू ने सरकार का जताया आभार