Posts

Showing posts from March, 2020

अपने वादों को पूरा करने वाली कांग्रेस सरकार :- जिला अध्यक्ष विन्देश्वर शरण सिंह देव

Image
  गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ :- विन्देश्वर शरण सिंह देव कांग्रेस कार्यालय रामानुजनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को नवा छत्तीसगढ़ की नींव का पत्थर बताते हुए जिला अध्यक्ष श्री विन्देश्वर शरण सिंह देव (विंकि बाबा) ने कहा है कि यह बजट समावेशी और दूरदृष्टी बजट है। जो राज्य को नई दिशा तथा पहचान प्रदान करेगा। बजट में स्वास्थ्य पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव (टी.एस. बाबा) के प्रयासों से जो राशन कार्ड के माध्यम से अब 20 लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था की गई है जो कि ग्रामीणों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है  शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, किसान, विद्यार्थियों, युवा पीढ़ी, महिलाओं, मेहनतकश, सर्वहारा वर्ग से लेकर हर तबके की भावनाओं तथा जरूरतों का भरपूर ख्याल रखा गया है। साथ ही 16 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन होगा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए आईआईटी और एम्स में चयनित मेधावी छात्रों की फीस राज्य सरकार भरेगी। राज्य के संस्थानों में भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस बड़ी घोषणा से उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयासरत छात्रों का मनोबल बढ़ा है। पहली बार खेल और ...