CG Govt New Posting Teachers
अध्यापकों की नियुक्ति से छात्र-शिक्षक अनुपात सुधरेगा - अविनाश साहू सूरजपुर - NSUI RGSSU के जिला संयोजक अविनाश साहू ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया है की विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर को सुधारने व निखारने के लिये राज्य सरकार ने नवीन व्यापक दृष्टिकोण एवं रणनीतियां तैयार की हैं जिसमें 23 सालों में जो नहीं हुआ, वो आखिरकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर दिखाया। 1995 के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में नियमित शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐलान के मद्देनजर डीपीआई ने नियमित शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि पूरी प्रक्रिया में अभी से दो से तीन महीने का वक्त लगेगा। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने भी इस बात की पुष्टि की है, कि शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। प्रक्रिया पूरी होने में अभी 1 से 2 महीने का वक्त लगेगा। भर्ती की ये प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी, जो व्यापम के जरिये बहाली होगी। आचार संहिता लगने में महज कुछ दिनों का ही वक्त शेष बचा है, ऐसे में ये पूरी प्रक्रिय...