टी.एस. सिंह. देव जी का दुर्ग जिले में कार्यक्रम
आज जिला दुर्ग स्थित रुंगटा डेंटल कॉलेज में आयोजित “स्नातक समारोह-2019” में बतौर मुख्यतिथि शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान मौजूद कॉलेज के डाक्टर, प्रोफेसर व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कांग्रेस सरकार द्वारा लाई जा रही नई योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। जिला दुर्ग में नवनिर्मित ‘नवजीवन अस्पताल’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में हमारे साथ भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव जी तथा समस्त अस्पताल स्टाफ की सम्मानित उपस्थिति रही। @TS_SinghDeo @INCChhattisgarh